लोहरदगा: लोहरदगा कर्बला में मोहर्रम की पहली तारीख से दुआ फातिहा शुरू, सप्तमी के मेले की तैयारियां तेज
लोहरदगा जिला में मोहर्रम का चांद दिखाई देते ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी कर्बला और इमाम बाड़ा में दुआ फातिहा शुरू हो गई है। यहा पर सप्तमी को लगने वाली मेले को लेकर तैयारियां पूरी तरह से जोर-शोर से किया जा रहा है।कमिटी के ओहदेदार मोजम्मिल अंसारी, सेराज अंसारी एवं मोजावर हारून रशीद अंसारी ने बताया कि यहां पर जो भी आते हैं उनकी तमाम मुरादें पूरी होती है।