खरगोन जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है। यहां सोनोग्राफी जांच के लिए मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं और हालत यह है कि चार जिलों का भार केवल एक रेडियोलॉजिस्ट के भरोसे चल रहा है। नतीजा यह है कि गर्भवती महिलाओं समेत आम मरीजों को जांच के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।