जौनपुर: उमरछा के मृत्युञ्जय महादेव धाम में पुरुषोत्तम मास पर धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन
आगामी 17 मई से शुरू हो रहे पुरुषोत्तम मास के अवसर पर ग्राम उमरछा स्थित मृत्युञ्जय महादेव धाम में महीने भर चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इस संबंध में रविवार की सुबह करीब 11 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं मंदिर व्यवस्था समिति के सदस्य सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई