कांके: रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में सावन के तीसरे सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती का किया गया आयोजन
Kanke, Ranchi | Aug 5, 2024 रांची स्थित पहाड़ी मंदिर में सावन के तीसरे सोमवारी पर भव्य संध्या महाआरती का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। भव्य संध्या महाआरती के बाद बोल बम के नारों से पूरा पहाड़ी मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। जिसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों भक्तों के बीच खीर महाप्रसाद का वितरण किया गया।