बालाघाट: 10 लाख की मांग पूरी नहीं होने पर माइक्रो सिंचाई परियोजना के प्लांट राघोटोला में आगजनी, सरपंच-बीडीसी सहित 11 पर एफआईआर
लामता थाना क्षेत्र स्थित राघोटोला के संगम घाट में माइक्रो सिंचाई परियोजना के PH-2 प्लांट में हुई भीषण आगजनी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कंपनी के गार्ड की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम परतापुर के सरपंच, एक जनपद सदस्य समेत 10 से 11 लोगों के खिलाफ रंगदारी, आगजनी, जानलेवा हमला, मारपीट और धमकी सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि 10 लाख रुपये की कथित