भोरे: बढ़ती महंगाई और पेपर लिक के खिलाफ भोरे में राजद का एक दिवसीय धरना, मौजूदा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
बढ़ती महंगाई लचर स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती बेरोजगारी और लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने मौजूदा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे भोरे प्रखंड मुख्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मौजूदा सरकार को सफल बताया।