अंबाह: अवैध रेत पर महुआ पुलिस का शिकंजा:रुधावली मोड़ से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, चालक गिरफ्तार
Ambah, Morena | Jul 6, 2026 महुआ थाना पुलिस ने उसेद-रुधावली मोड़ पर कार्रवाई करते हुए चंबल की अवैध रेत से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया ने बताया कि दोनों चालक वैध रॉयल्टी या परिवहन दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।