भुसावर: स्टेट मेगा हाईवे 45 पर बारौली मोड़ के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला गिरी, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
बुधवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार भुसावर इलाके में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। स्टेट मेगा हाईवे 45 पर बारौली मोड़ के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।मृतक महिला की पहचान बयाना निवासी गंगा देवी पत्नी फतेह सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर भुसावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।