सोमवार सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार कस्बा भुसावर के हिण्डौन सडक मार्ग स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के मुख्य द्वार पर अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर धरना लगातार 6वे दिन भी जारी रहा। जहां धरना स्थल पर किसी भी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि के नही पहुॅचने से नाराज धरनार्थियों ने रोष जताया। विधायक बहादुर सिंह कोली से दूरभाष पर वार्ता की।