भुसावर: रणधीरगढ़ में एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई, दमकल ने आग पर पाया काबू
भुसावर के गांव रणधीरगढ़ में एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही भुसावर नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। कार ग्राम पंचायत रणधीरगढ़ के प्रशासक राधेश्याम शर्मा की बताई जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।