डेहरी: जमालपुर बालू घाट डकैती कांड का सफल उद्भेदन, 6 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Dehri, Rohtas | Jan 21, 2025 जमालपुर बालू घाट डकैती कांड का सफल उद्भेदन, छह गिरफ्तार। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर क़रीब 2:00 बजे एसपी रोशन कुमार ने करके बताया कि रोहतास जिले के नासरीगंज थाना अंतर्गत जमालपुर बालू घाट डकैती मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन किया। 17/18 जनवरी की रात करीब 2 बजे अज्ञात अपराधियों ने घाट पर फायरिंग कर डकैती की।