मधेपुर: पचही गांव निवासी समाजसेवी व धर्मपरायण महिला का निधन, मंत्री समेत कई राजनीतिक दलों के लोगों ने जताया शोक
मधेपुर प्रखंड के पचही गांव निवासी देवेन्द्र प्रसाद सिंह की पत्नी शुभद्रा देवी(80) का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। शुभद्रा देवी धर्मपरायण व समाजसेवी महिला थीं। मृतका के पति देवेन्द्र प्रसाद सिंह अवर शिक्षा सेवा से सेवानिवृत्त व पूर्व गृह राज्य मंत्री स्व धनिक लाल मंडल के निजी सचिव रह चुके हैं।