बांधवगढ़: 22 जून तक दें अपने सुझाव: समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर जारी है व्यापक अध्ययन
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने जिले के सभी नागरिकों से इस जनपरामर्श प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। इच्छुक नागरिक 22 जून तक ऑनलाइन पोर्टल www.ucc.mp.gov.in पर अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं।प्रशासन का कहना है कि नागरिकों के विचार और सुझाव नीति निर्माण की प्रक्रिया को अधिक समावेशी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।