झांसी: बुंदेलखंड विकास निधि में झांसी को 37 कार्यों के लिए 36 करोड़ बजट की मिली मंजूरी, प्रथम किश्त में 17.99 करोड़ रुपए दिए गए
Jhansi, Jhansi | Apr 6, 2025 बुंदेलखंड विकास निधि 24-25 में झांसी के 37 कार्याें के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस बजट से जनपद के विभिन्न गांवाें में सामुदायिक भवन,सड़क निर्माण,मिनी स्टेडियम आदि के कार्य होंगे। शासन ने प्रथम किश्त के रूप में 17.99 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। रविवार की दोपहर 2:00 बजे पत्रकारों को इसकी जानकारी प्राप्त हुई।