असम में तैनात फिरोजाबाद निवासी सीआरपीएफ कमांडो अनिल कुमार का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे बीते दो महीने से बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह को पार्थिव शरीर जैसे ही सैन्य सम्मान के साथ फिरोजाबाद लाया गया, पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 'भारत माता की जय' के नारों के बीच सैकड़ो लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से विदाई दी।