झांसी: झांसी मंडल आयुक्त ने जनपद के निवासियों के लिए पंजाब नैशनल बैंक द्वारा गृह ऋण एक्सपो का शुभारम्भ किया
Jhansi, Jhansi | Feb 7, 2025 झांसी जनपद के निवासियों के लिए पंजाब नैशनल बैंक द्वारा एक गृह ऋण एक्सपो का शुभारम्भ किया गया है। दो दिन चलने वाले इस गृह ऋण एक्सपो की भव्य शुरुआत मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे द्वारा फीता काट कर की गई। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके, बैंक के इस महत्वपूर्ण आयोजन की सराहना की।