अशोक नगर: गढला गांव में 18 महीने से ट्रांसफार्मर नहीं, हर महिला को आ रहा बिजली बिल, ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की
जिले के गढला गांव में बीते 18 महीनों से ट्रांसफार्मर नहीं है इसके बावजूद भी ग्रामीणों का हर महीने हजारों रुपए बिल आ रहा है। मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय आवेदन लेकर पहुंचे आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में बीते 18 महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर नहीं है इसके बाद भी उनका हर महीने बिल आ रहा है।