धामपुर: नहटौर के गांव खेड़ीजट में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार हुआ कैद
Dhampur, Bijnor | Jul 13, 2026 नहटौर क्षेत्र स्थित खेड़ीजट गांव में लंबे समय से सक्रिय एक गुलदार सोमवार सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।विवेक कुमार की पशुशाला के पास जंगल मे पिंजरा लगाया गया था।वन विभाग की टीम गुलदार को रेंज कार्यालय धामपुर ले गई है।