बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के शिकारपुर निवासी शख्स ने बहन के ससुरालियों पर बहन की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का लगाया आरोप
थाना इज्जत नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिकारपुर निवासी पीड़ित का आरोप बहन की हत्या कर उसके ससुराल वालों ने शव को फंदे से लटकाया।उन्होंने अपनी बहन साजिया की शादी मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार युसूफ अली निवासी फरीदपुर चौधरी के साथ की थी। शादी के बाद से ही उनकी बहन के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते और मारपीट करते थे।