बरेली: बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों से महाकुंभ जाने वाले यात्रियों को मिलेगी लाइव लोकेशन
बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों से महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों के यात्रियों को मिलेगी लाइव लोकेशन।120 से ज्यादा बसों में जीपीएस डिवाइस लगाई जा चुकी है। परिवहन निगम मुख्यालय ने सुगम नाम से एप भी लॉन्च कर दिया है। इसको अपडेट करने का काम किया जा रहा है। मोबाइल ऐप पर रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन मिलने से यात्रियों को बस अड्डे पर घंटा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।