धमतरी: पीएम के बयान के बाद महापौर ने चार चक्का छोड़कर थामी दुपहिया की हैंडल, ईंधन बचाने की दिशा में बढ़ाया कदम
पीएम नरेंद्र मोदी के बयान के बाद मेयर रामू रोहरा ने अपनी चार चक्का गाड़ी छोड़ दी है और नगर निगम दुपहिया से आना जाना कर रहे है आपको बता दे कि रविवार की शाम पीएम मोदी ने एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ईंधन की खपत पर यह भी कहा था कि अब इसे देख समझकर खर्च करने की जरूरत है साथ ही उन्होंने सोना खरीदी के अलावा खाने के तेल के भी खर्च पर ध्यान देने की बात कही थी