बाड़मेर: बाड़मेर में अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, चौहटन विधायक रहे उपस्थित
Barmer, Barmer | Sep 22, 2025 जिले में चल रहे पंद्रह दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का समापन शोभा यात्रा के साथ हुआ।जिला मुख्यालय पर महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अग्रवाल समाज बाड़मेर की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर सोमवार शाम 5:00 बजे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।इस शोभायात्रा में महिलाएं कलश लेकर अग्रिम पंक्ति पर चल रही थी। युवा ढ़ोल की थाप पर थिरकते नजर आए।