बाड़मेर: शारदीय नवरात्र के पहले दिन सोमवार को बाड़मेर के शक्ति पीठ स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी
Barmer, Barmer | Sep 22, 2025 शारदीय नवरात्र पावन पर्व के पहले दिन सोमवार को बाड़मेर के शक्ति पीठ स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। बाड़मेर शहर के पहाड़ी पर स्थित गढ़ मंदिर पर भक्तों की लाइनें लिखने को मिली। सुबह आरती की गई। सुबह से भक्तों के दर्शन करने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं शुभ मुहूर्त में घर-घर घट स्थापना की गई। इधर देवी मंदिरों को लाइटिंग व फूल मालाओं से सजाया गया।