औरंगाबाद: फर्जी आईपीएस बन सूर्य मंदिर में दर्शन के लिए एसपी को कॉल किया, संदिग्ध हरकत पर नगर थानाध्यक्ष ने पकड़ा, पूछताछ जारी
मंगलवार के पूर्वाह्न फर्जी आईपीएस बनकर धौंस दिखाना एक युवक को महंगा पड़ गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रात्रि आठ बजे नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार देव मेला में एक युवक मंदिर में सूर्य दर्शन करना चाह रहा था। मगर अत्यधिक भीड़ के कारण वह दर्शन करने की हिम्मत नहीं जुटा रहा था। इसके लिए उसने औरंगाबाद एसपी को फोन लगाया और