गुना कैंट थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिक लड़के को पुलिस ने खोज लिया है। 15 जनवरी को थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, 11 जनवरी 2026 को लापता लड़के के परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने लगातार तलाश की। 15 जनवरी को मुखबिर सूचना पर दस्तयाब कानूनी प्रक्रिया कर बाल कल्याण समिति गुना में पेश किया। जहा से परिजनों को सौंप दिया गया है।