गोलूवाला पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि विजय सिंह एएसआई ने मय टीम आरोपी रवि कुमार निवासी गोलूवाला को सट्टे की खाई वाली करते हुए सट्टा रकम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 13 आरपीजीओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।