पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर जयंती पर जदयू कार्यालय में दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता और जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार की सुबह करीब 10: 30 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय, समानता और गरीब-वंचितों के