कुशलगढ़: कुशलगढ़ से निकला 61 श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा संघ, 15 तीर्थों के दर्शन करते बढ़ा आस्था का कारवां
बाबा अमरनाथ के पावन दर्शन के लिए कुशलगढ़ से रवाना हुआ 61 श्रद्धालुओं का यात्रा संघ श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी यात्रा जारी रखे हुए है। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सांवरिया सेठ, पुष्कर में पवित्र स्नान, खाटू श्याम जी एवं सालासर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यात्रा संघ अब सकुशल हरियाणा में प्रवेश कर चुका है