केकड़ी: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर कलेक्टर ने केकड़ी नगर परिषद से हरी झंडी दिखाकर विशाल रैली का किया शुभारंभ
Kekri, Ajmer | Jun 29, 2024 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान रविवार 30 जून से आयोजित होगा। जिसके उपलक्ष में केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की अध्यक्षता में शनिवार को विशाल पल्स पोलियों जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ जिला कलेक्टर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को रवाना किया गया।मॉडल नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रैली का आयोजन किया गया।