भोरे: दुबवलिया गांव में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, फसल नष्ट करने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव में दरवाजे पर बैठे एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले को लेकर गांव के मनोज तिवारी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही 6 लोगों को आरोपित किया है। आरोप लगाया है कि उनके फसल को कीटनाशक दवा से नष्ट करने से मना करने पर धारदार हथियार से जानलेवा कर उन्हें घायल कर दिया गया।