छतरपुर नगर: टोरिया मोहल्ला बवाल में 6 आरोपी गिरफ्तार, ‘मौत’ समेत कई बदमाशों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई
छतरपुर के टोरिया मोहल्ला विवाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में 4 आरोपी पहले ही न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं, जबकि एक अन्य आरोपी सोनू खान उर्फ सौरभ को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी छोटू उर्फ ‘मौत’ को भी पकड़ा है