कांके: राजभवन के पास JSSC पेपर लीक मामले की लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने दिया धरना, सीबीआई जांच की मांग
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2024 राजभवन के पास JSSC के द्वारा आयोजित परीक्षा में पेपर लीक होने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा धरना दिया गया है। धरना दे रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसकी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी धरना स्थल पर पहुंचे और अपनी बात रखी।