सरस्वती पूजा एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे कैरो थाना परिसर में प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य एवं थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने की।