रीठी: रीठी में रेल रोको आंदोलन की तैयारी पूरी, अब 22 जून का इंतजार
Rithi, Katni | Jun 18, 2026 रीठी रेलवे स्टेशन पर कोटा-जबलपुर पैसेंजर तथा दयोदय एक्सप्रेस के स्टॉपेज की लंबे समय से की जा रही मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। रेल संघर्ष समिति ने 22 जून को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।