मुरैना नगर: जीवाजीगंज पार्क से 12वीं के छात्र की साइकिल चोरी, पढ़ाई के बीच घटना से हड़कंप, कोतवाली थाने में शिकायत
शहर के जीवाजीगंज पार्क में 12वीं के छात्र कर्मवीर की साइकिल चोरी होने से हड़कंप मच गया।ब्रजधाम कॉलोनी निवासी छात्र कोचिंग के बाद दोस्तों संग पार्क में पढ़ाई करने गया था।उसने साइकिल बाहर ताला लगाकर खड़ी की,लेकिन लौटने पर वह गायब मिली।काफी तलाश के बाद छात्र ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूछताछ और CCTV जांच शुरू कर दी है।