जुलाना: जुलाना कस्बे में डाकखाने की एजेंट बनकर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने की आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Julana, Jind | Jan 28, 2024 जुलाना कस्बे से डाकखाने की एजेंट बनकर लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने की एक आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुलाना निवासी सीमा देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर 2022 को जुलाना कस्बे के लोगों ने शिकायत दी थी कि उनके साथ जुलाना निवासी श्यामलाल व उसके परिजनों ने डाकखाने का एजेंट बनकर धोखाधड़ी की है।