जुलाना: जुलाना थाना के गांव निवासी सिंगर मासूम शर्मा व परिजनों पर महिला छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
Julana, Jind | Jan 27, 2024 हरियाणवी गायक मासूम शर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके साथ मासूम शर्मा, उसके भाई विकास व दीपक, पिता बालकराम, माता शुकंतला, हरिओम व प्रवीन और 20 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।