जुलाना: पुलिस ने आप पार्टी की बदलाव रैली का विरोध करने जा रहे नवीन जय हिंद को जुलाना में रोका, आश्वासन के बाद जाने दिया आगे
Julana, Jind | Jan 27, 2024 कल जींद में आयोजित होने वाली आम आदमी पार्टी की बदलाव रैली का विरोध करने के लिए जा रहे नवीन जय हिंद को पुलिस ने जुलाना में आज रोक लिया। नवीन जयहिंद ने आश्वासन दिया कि उनका विरोध पूर्ण रूप से शांतिप्रिय रहेगा इसके बाद पुलिस ने उन्हें आगे जाने दिया।