बालाघाट: कोरोना में छूटी नौकरी, पत्नी के आइडिया से चमकी किस्मत, अब रेस्टोरेंट से रोज़ाना हजारों की कमाई
कोरोना काल ने जहां लाखों लोगों की रोज़ी-रोटी छीन ली, वहीं कुछ लोगों ने मुश्किल हालात को अवसर में बदल दिया। ऐसा ही प्रेरणादायक उदाहरण है लालचंद ठाकरे और उनकी पत्नी सीमा का, जिन्होंने बेरोजगारी के दौर में हार मानने के बजाय नया रास्ता चुना। करीब 20 साल पहले जबलपुर गए लालचंद ने होटल मैनेजमेंट का काम सीखकर एक बड़े होटल में शेफ के रूप में पहचान बनाई थी। सब कुछ ठीक