बुलंदशहर: औरंगाबाद क्षेत्र के गांव सूरजपुर टिकरी में जर्जर दीवार गिरने से मासूम बच्चे की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
गांव सूरजपुर टिकरी में बुधवार को अमित के घर की जर्जर दीवार अचानक ढह गई उसे समय उनका मासूम पुत्र लक्ष्य दीवार के पास ही खेल रहा था दीवार गिरने से वह मलबे में दब गया परिजन और ग्रामीण तुरंत उसे निकालकर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि अमित मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।