बोडला: चिल्फी के नटराज ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी ठोकर, दोनों गंभीर रूप से घायल
दरअसल घटना कबीरधाम जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित चिल्फी के नटराज ढाबा के पास का है जहां पर शुक्रवार की शाम 7:30 के आसपास चिल्फी के नटराज ढाबा के पास तेज रफ्तार बाइक सवार डूमर सिंह धुर्वे ने पैदल चल रहे और रमेश को जबरदस्त ठोकर मार दिया ठोकर मारने के बाद बाइक सवार डूमर सिंह धुर्वे अनियंत्रित होकर गिर जाए जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.