सिंगरौली: पीड़ित को अगवा कर खाते से निकाल लिये तीन लाख अस्सी हजार रूपये, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, पीड़ित ने एसपी से लगायी न्याय की गुहार
विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र के अमरनाथ शर्मा पिता जगत नारायण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है कि पिछले महीने 22/12/23 को जयंत शिवमंदिर के पास से उसके परिचितों विनीत पाण्डेय, छोटू साकेत द्वारा उसे सरई लेजाने के लिए बोलकर गाड़ी में बैठाकर उसे सरई ले गये। सरई में उन्होने कोई बेहोसी की दवा खिला दी जिससे पीड़ित सो गया इसके बाद उसे शहडोल जिले में ले गये जहां उसे दो दिनों तक रखा इस बीच पीड़ित की सिम को निकालकर अपनी मोबाइल में लगाते हुये उसके खाते से दो दिनों में करीब तीन लाख अस्सी हजार रूपये निकाल लिये गये।