कसडोल: नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा से की सौजन्य भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा
कसडोल/बलौदाबाजार। नगर पंचायत कसडोल के अध्यक्ष नागेश्वर साहू ने सोमवार को बलौदाबाजार जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान अध्यक्ष साहू ने कलेक्टर शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।