जमालपुर: भीषण गर्मी में शोपीस बना प्याऊ का वाटर कूलर, नहीं मिल रहा ठंडा पानी
भीषण गर्मी में शोपीस बना प्याऊ का वाटर कूलर,नहीं मिल रहा ठंडा पानी रेल नगरी जमालपुर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जुबली वेल चौक स्थित महावीर मंदिर के समीप नगर परिषद द्वारा बनवाया गया प्याऊ इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. भीषण गर्मी के बावजूद प्याऊ में लगा वाटर कूलर ठंडा पानी नहीं दे रहा है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और वाहन चालकों को भा