बालाघाट: ग्राम मंगेझरी में खेत में काम कर रही महिला पर जंगली सूअर का हमला, बचाने आए पति भी घायल
ग्राम मंगेझरी निवासी तेजलाल उदयपुरे 29 जुलाई की सुबह अपनी पत्नी चेतन उदयपुरे (42) और बेटी डाली के साथ खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। तेजलाल नागर से खेत की जुताई कर रहे थे, जबकि उनकी पत्नी खेत में खार खोद रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर खेत में पहुंचा और चेतन पर हमला कर दिया। सूअर ने उन्हें गिराकर हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।