नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की घटनाएं, किसान परेशान, ट्यूबवेल से स्टार्टर मोटर हुई चोरी
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इमा के रहने वाले मोहम्मद नजीर ने बताया है कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास में चोरों ने खूब उत्पाद मचाया है। 17 से 18 किसानों के खेत से मोटर स्टार्टर व केबल चोरी कर कर कर ले गए हैं गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास में किसान अपने खेत पर पहुंचे तो सारा सामान गायब था यह देखकर उनके होश उड़ गए।