जिला न्यायालय कोतमा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड अमनदीप सिंह छाबड़ा के सरकारी आवास में शुक्रवार की देर रात अज्ञात हमलावरों ने उपद्रव मचाया। घटना रात्रि लगभग 12:30 बजे (25 अक्टूबर 2025) की बताई जा रही है, जब न्यायिक अधिकारी अपने परिवार के साथ डी/3 ऑफिसर कॉलोनी, भालूमाड़ा में निवासरत थे।