विदिशा नगर: विदिशा के ग्राम पवई में धान रोपाई के दौरान सांप ने डसा, 33 वर्षीय महिला की मौत
जिले के ग्राम पवई में खेत पर धान की रोपाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहरीले सांप के डसने से 33 वर्षीय प्रेमबाई प्रजापति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक सांप ने काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उन्हें पहले बासौदा अस्पताल लेकर पहुंचे उसके बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।