सीकर के रोडवेज बस डिपो इलाके में शनिवार की देर शाम प्रदूषण की वजह से दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ गई।शनिवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रदूषण की वजह से अचानक लोगों को खांसी शुरू हो गई और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई जिसके बाद दर्जनों लोगों को कल्याण अस्पताल लाया गया जहां पर उनका इलाज किया गया।