बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी 75 वर्षीय श्याम लाल ने एसएसपी से शिकायत की है। आरोप है कि आंखों से कम दिखने का फायदा उठाकर 30 दिसंबर 2025 को उन्हें ऑपरेशन के बहाने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय ले जाया गया, जहां बिना भुगतान किए जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया गया। पीड़ित ने पत्नी को भी बहला-फुसलाकर कब्जे में लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।